Breaking News

CRIME : 80 लाख की ज्वैलरी बरामद, 2 ईनामी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
गौतमबुद्धनगर। 17.11.2024 की रात्रि थाना सेक्टर-39 पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर शशि चैक कट के पास चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त 1-नूरजमाल शेख 2-राजकुमार घायल हो गये, जिन्हे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जेध्निशादेही से लगभग 80 लाख रूपये कीमत की ज्वैलरी, 01 लाख 35 हजार रूपये नगद, 02 अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवितध्खोखा कारतूस आदि बरामद हुए। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरूद्ध कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर व हरियाणा प्रान्त के विभिन्न थानो में चोरी आदि के 08-08 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना सेक्टर-39 पर पंजीकृत अभियोग में वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: सिकन्दरपुर घोसी थाना डीएलएफ फेस-1 गुरूग्राम हरियाणा के नूरजमाल शेख निवासी कालरा गेट कॉफी बागान थाना वर्धमान जनपद वर्धमान पश्चिम बंगाल एवं राजकुमार निवासी ग्राम कुर्मी टोला थाना व जनपद मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES