Breaking News

सतगुरू नानक प्रगट्या, मिली धुंध जग चानन होया, अखिलेश ने गुरु नानक के प्रकाश पर्व पर नमन किया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। सतगुरू नानक प्रगट्या, मिली धुंध जग चानन होया।‘ ऐसे महान संत, समाज सुधारक और सिख पंथ के महान मार्गदर्शक गुरु नानक जी की 555वीं जयंती पर आज कई प्रमुख सिख तथा पंजाबी संगठनों के प्रतिनिधियों ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके आवास पर भेंट की। श्री यादव ने उन्हें पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी तथा प्रकाश पर्व की बधाई दी।
    अखिलेश यादव ने गुरु नानक के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि नानक जी ने मानवता को परमात्मा की उपासना के साथ सेवा का अप्रतिम मार्ग भी सुझाया। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहब में सिख गुरुओं के उपदेशों के अलावा 30 अन्य संतों और मुस्लिम भक्तों की वाणी भी संकलित की। इनमें कबीर, रविदास, नामदेव, धन्ना और शेख फरीद की वाणी भी है। गुरू नानक जी ने सामाजिक बुराईयों का भी विरोध किया।
    गुरू के पावन पर्व पर अखिलेश यादव से सनातनी पंजाबी महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष पवन मनोचा, उ0प्र0 सिख विचार मंच के अध्यक्ष गुरजीत छाबड़ा, महामंत्री कपिल अरोड़ा, उपाध्यक्ष अमृत पाल सिंह, कैण्ट परिक्षेत्र युवा व्यापार मंडल चेयरमैन मनमोहन सिंह, महामंत्री कुश अरोड़ा, महामंत्री रूबल सिंह, संगठनमंत्री सागर कोहली, फखरूल हसन चांद प्रवक्ता समाजवादी पार्टी, हरप्रीत सिंह, हरदीप सिंह राशू, ओपी सिंह, प्रवजीत नंदा, लखजीत सिंह रिंकू, सुधीर मेहरोत्रा आदि ने भेंट की।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES