Breaking News

ग्राम चैपालों में 4.27 लाख से अधिक प्रकरणों का निस्तारण: केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की 1210 ग्राम पंचायतों में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 3080 प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया। इन ग्राम चैपालों मे 3194 ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 5544 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और इन चैपालों में 66 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की। जनवरी 23 से अब तक 04 लाख 27 हजार से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है।
ग्रामीणों की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चैपाल, (गांव की समस्या-गांव में समाधान) का आयोजन किया जा रहा है, और बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है। ग्राम चैपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चैपालों का आयोजन किया जा रहा है तथा चैपालों से पूर्व गांवों में सफाई पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और चैपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।
ग्राम्य विकास आयुक्त श्री जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि जनवरी 23 से अब तक 01 लाख 07 हजार से अधिक ग्राम चैपालों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 76 लाख से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे और 04 लाख 27 हजार से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES