Breaking News

पीलीभीत जाने वाली गाड़ी नं 05086 अब गोमतीनगर से चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
गोरखपुर। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा एवं परिचानिक सुगमता हेतु गोमतीनगर स्टेशन पर अनुरक्षण कार्य कराये जाने के कारण 05086 लखनऊ जं0-पीलीभीत अनारक्षित विशेष गाड़ी एवं 05489 सीतापुर-लखनऊ जं0 अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन लखनऊ जं0 के स्थान पर गोमतीनगर स्टेशन से 08 नवम्बर,2024 से निम्नवत किया जायेगा ।
05086 लखनऊ जं0-पीलीभीत अनारक्षित विशेष गाड़ी 08 नवम्बर,2024 से लखनऊ जं0 के स्थान पर गोमतीनगर से 05.40 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 05.50 बजे तथा डालीगंज 06.40 बजे छूटेगी। शेष स्टेशनों पर इस गाड़ी का समय पूर्ववत रहेगा।
सीतापुर से 08 नवम्बर,2024 को चलने वाली 05489 सीतापुर-लखनऊ जं0 अनारक्षित विशेष गाड़ी सीतापुर से डालीगंज तक पूर्ववत समयानुसार चलते हुये डालीगंज से 19.35 बजे तथा बादशाहनगर से 19.55 बजे छूटकर लखनऊ जं0 के स्थान पर गोमतीनगर 20.05 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी डालीगंज से लखनऊ जं0 के मध्य निरस्त रहेगी। उपरोक्त ट्रेनों का अनुरक्षण कार्य अब गोमतीनगर से होगा।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES