Breaking News

‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ सी.एम.एस. में 22 नवम्बर से, 58 देशों के कानूनविद् भाग लेंगे

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ सी.एम.एस. में 22 नवम्बर से, 58 देशों के कानूनविद् भाग लेंगेद्वारा ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 25वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ 22 से 24 नवम्बर 2024 तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में  प्रतिभाग हेतु 58 देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष, न्यायमंत्री, संसद सदस्य, मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश व कानूनविद् लखनऊ पधार रहे हैं। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि ‘भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51’ पर आधारित यह ऐतिहासिक सम्मेलन विश्व एकता, विश्व शान्ति एवं विश्व के ढाई अरब से अधिक बच्चों के सुन्दर एवं सुरक्षित भविष्य को समर्पित है।
      श्री खन्ना ने बताया कि इस ऐतिहासिक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत से राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, डा. सुधांशु त्रिवेदी, सांसद, काटालिन नोवाक, पूर्व राष्ट्रपति, हंगरी, कार्लोस मैनुअल विला नोवा, राष्ट्रपति, साओ टोम और प्रिंसिप, सर रॉडनी एरे लारेंस विलियम्स, गवर्नर-जनरल, एंटीगुआ और बारबुडा, कासम उतीम, पूर्व राष्ट्रपति, मॉरीशस, न्यायमूर्ति एंथनी थॉमस एक्विनास कार्मोना, पूर्व राष्ट्रपति, त्रिनिदाद और टोबैगो, डा. पाकलिथा बी मोसिसिली, पूर्व प्रधानमंत्री, लेसोथो, यान-हेनरी सेन्ट, पूर्व प्रधानमंत्री, हैती, अल्बान किंग्सफोर्ड सुमाना बागबिन, संसद के अध्यक्ष, घाना, न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी, न्यायाधीश, इण्टरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस, नीदरलैंड आदि अपनी  गरिमामय उपस्थिति से सम्मेलन का गौरव बढ़ायेंगे।श्री खन्ना ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में जिन 58 देशों के मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश व कानूनविद् प्रतिभाग कर रहे हैं।

Check Also

वकीलों को हर साल कैशलेस इलाज, 400 राज्य विधि अधिकारियों को मिलेंगे टैबलेट : योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं के लिए हर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES