Breaking News

संस्कृत प्रतिभा खोज सम्मान समारोह का उद्घाटन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा आज यहां संस्थान परिसर में संस्कृत प्रतिभा खोज सम्मान समारोह का उद्घाटन प्रातः अपर प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार ने 10ः30 बजे किया गया। प्रातः 11ः00 बजे स्वास्थ्य समग्र विकास पर प्रख्यात चिकित्सक डॉ० पंकज भारती द्वारा कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर परिचर्चा की गयी।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के निदेशक विनय श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि कल दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को संस्कृत प्रतिभा खोज सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा, जिसमें प्रदेश के 300 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। यह संस्कृत प्रतियोगिता 11 विधाओं (संस्कृत गीत, संस्कृत वाचन, संस्कृत सामान्य ज्ञान, श्लोकान्त्याक्षरी, अष्टाध्यायी कण्ठस्थ पाठ, अमरकोष कण्ठस्थ पाठ, लघुसिद्धान्त कौमुदी कण्ठस्थ पाठ, तर्कसंग्रह कण्ठस्थ पाठ, संस्कृत भाषण एवं श्रतुलेखन) में आयोजित कर विजयी छात्रों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सान्त्वना पुस्कार से सम्मानित किया जायेगा तथा सायं 05ः30 बजे से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम पर आधारित 02 दिवसीय रामलीला ‘श्री राम चरितम’ का मंचन किया जायेगा।

Check Also

गीता रसामृतम-2: आज से इस्कॉन में दो दिवसीय ज्ञान महोत्सव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) लखनऊ द्वारा 24 एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *