Breaking News

केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण और सफाई अभियान

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को प्राप्त करने हेतु पत्र सूचना कार्यालय और केंद्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ द्वारा आज स्वच्छता ही सेवा के तहत सामूहिक श्रमदान, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण और सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ भारत के सपने को साकार करना है। इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अलीगंज स्थित सेक्टर एच के एलडीए पार्क में सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया। इस अभियान के अंतर्गत पार्क की सफाई, कचरे का निपटान और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने हेतु स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया गया साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के अंतर्गत पौधरोपण किया और कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाकर पुराने अनुपयोगी रिकॉर्ड का नियमानुसार निस्तारण किया। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के साथ-साथ हरियाली को बढ़ावा दिया गया है।
विशेष अभियान 4.0 के तहत, निदेशक मनोज कुमार वर्मा ने कार्यालयों में चिन्हित स्वच्छता स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियान के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने का निर्देश दिया, जिसमें स्वच्छ और अधिक व्यवस्थित कार्यस्थल वातावरण की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। दिलीप कुमार शुक्ल, संयुक्त निदेशक, पत्र सूचना कार्यालय ने कहा स्वच्छता ही सेवा अभियान न केवल हमारे कार्यस्थलों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है बल्कि यह समाज में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता का संचार भी करता है। इस अभियान के माध्यम से हम सभी को स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का अवसर मिलता है, जो एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज की नींव रखता है।

Check Also

दीपावली पर पंकज चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

– धर्म, सत्य और सामाजिक समरसता के प्रकाश से समाज को आलोकित करने का किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *