Breaking News

राहुल गांधी के खिलाफ विवादित पोस्ट पर ओडिया एक्टर मोहंती के खिलाफ एफआईआर, पोस्ट हटाई

हम अपने नेता के खिलाफ ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कर सकते : NSUI

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
भुवनेष्वर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्ट करने के आरोप में ओडिया एक्टर बुद्धादित्य मोहंती के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एनएसयूआई की राज्य इकाई के अध्यक्ष उदित प्रधान ने शुक्रवार को कैपिटल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें विवादित पोस्ट साझा करने के लिए मोहंती के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। इस पोस्ट को अब हटा दिया गया है।
प्रधान ने कहा, सोशल मीडिया पोस्ट में मोहंती ने कहा है कि एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का अगला निशाना कांग्रेस सांसद राहुल गांधी होने चाहिए। हम अपने नेता के खिलाफ ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने शिकायत के साथ पलिस को सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी सौंपा। पलिस ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल गई।

Check Also

लखनऊ में यूपी-बिहार के बीच बस सेवाओं के विस्तार पर बनी सहमति, नए हाईवे पर तय होंगे नए मार्ग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES