Breaking News

पड़ोसी किशोर ने चार वर्षीय मासूम से किया डिजिटल दुष्कर्म

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के एक कॉलोनी में घर में घुसकर पड़ोसी किशोर ने चार वर्षीय मासूम से डिजिटल दुष्कर्म किया। जानकारी होने के बाद चाचा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के एक कॉलोनी में घर में घुसकर पड़ोसी किशोर ने चार वर्षीय मासूम से डिजिटल दुष्कर्म किया। जानकारी होने के बाद चाचा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक व्यक्ति ने बताया कि उनके बड़े भाई अपने परिवार के साथ खुर्जा स्थित एक कालोनी में रहते हैं। उनके पड़ोस में भाई की ससुराल है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को उसके भाई निजी कार्य कहीं से गए थे। उनकी भाभी दूध लेने गई थी। भाई की चारों बेटियां पड़ोस में रहने वाली अपनी नानी के घर पर थीं। आरोप है कि पड़ोस में रहना वाला 16 वर्षीय किशोर वहां आ गया। जिसके बाद वह चार वर्षीय मासूम के साथ घर के बाहर खेलने लगा। जिसके बाद वह बहला फुसलाकर बच्ची को उसी के घर ले गया, जहां उस वक्त कोई नहीं था। आरोप है कि किशोर ने बच्ची से डिजिटल दुष्कर्म किया। गुरुवार शाम को मां दूध लेने जा रही थी, तो इससे पहले बच्ची को समझाया कि अपनी बड़ी बहनों को बिना बताए कहीं नहीं जाना, तभी बच्ची रोने लगी। जिसके बाद बच्ची ने सारा मामला बताया।

Check Also

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

– आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया वेब वार्ता (न्यूज़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES