वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। भारतीय राजनीतिज्ञ, बहुजन नायक एवं समाज सुधारक मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी लखनऊ ईकाई द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन विस्वस्वरैया भवन सभागार, लोक निर्माण विभाग, हजरतगंज, लखनऊ पर किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के साथ सांसद आर0के0 चैधरी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अताउर्रहमान, प्रदेश उपाध्यक्ष सी0एल0वर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अताउर्रहमान, प्रदेश उपाध्यक्ष सी0एल0वर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया।समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किये। कहा जाता है कि भारत में अम्बेडकरवाद जिन्दा है तो इसका पूरा श्रेय मान्यवर कांशीराम को ही जाता है। उन्होंने डाॅ0 आम्बेडकर की मृत्यु के पश्चात बहुजन आन्दोलन में पैदा हुए शून्य को खत्म करके बहुजन आन्दोलन को फिर से जीवित किया। मान्यवर कांशीराम एवं मुलायम सिंह यादव ने मिलकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई, उसी तर्ज पर पी0डी0ए0 के जननायक अखिलेश यादव के आवाह्न पर 2024 में पार्टी को अपार सफलता मिली। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और सभी कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करके अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव, राजेन्द्र यादव, हरगोविन्द भार्गव, अम्ब्रीश पुष्कर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सोनू कनौजिया, राजबाला रावत, जिला उपाध्यक्ष जमालुद्दीन बेग कल्लू, बचान सिंह यादव, अनिल पासी, इब्राहीम मंसूरी, राजकुमार यादव, अर्चना रावत, श्यान अख्तर अल्वी,रमेश सिंह रवि, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, सोनीश कुमार मौर्या, चन्द्रशेखर यादव, अजय कुमार रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव आदि के साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।