Breaking News

ई-कॉमर्स के साथ-साथ क्विक कॉमर्स का समय आ गया है : संजय गुप्ता

– आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में व्यापारियों ने ट्रेडर्स सेमिनार में व्यापार करने के आधुनिक तरीके सीखे
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। खजाना व्यापार मंडल के तत्वावधान में खजाना मार्केट में ट्रेडर्स सेमिनार में रिटेल सेक्टर के व्यापारियों को व्यापार करने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी गई।
सेमिनार में वक्ताओं एवं विषय विशेषज्ञों ने मुख्य रूप से फाइनेंस, स्मार्ट ट्रेडिंग, ई- कॉमर्स, क्विक कॉमर्स, क्लस्टर परचेसिंग, स्मार्ट मार्केट, सिबिल स्कोर एवं व्यापारियों की सुरक्षा तथा साइबर क्राइम की जागरूकता के विषय पर चर्चा की। ट्रेडर्स सेमिनार को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान समय ई- कॉमर्स के साथ-साथ क्विक- कॉमर्स का आ गया है। व्यापारियों को और अधिक स्मार्ट बनना होगा तथा अपनी बाजारों को स्मार्ट मार्केट के रूप में परिवर्तित करना होगा तथा ग्राहकों को वापस परंपरागत बाजारों की ओर मोड़ना होगा, बाजारों में कार्निवाल लगाने होंगे। एनी टाइम रिटर्न एवं एनीटाइम एक्सचेंज कीशैली अपनानी होगी तथा ग्राहकों की और अधिक देखभाल करनी होगी।
संजय गुप्ता ने व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा रिटेल सेक्टर के व्यापारी अपने उत्पादों को स्वयं से ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर व्हाट्सएप ,फेसबुक, इंस्टाग्राम तथा अपनी स्वयं की वेबसाइट बनाकर अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं।
खजाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर एवं महामंत्री आर के एस राठौड़ ने कहा दीपावली के अवसर पर खजाना मार्केट में सामूहिक छूट की योजनाएं चलाई जाएंगी तथा बाजार में कार्निवाल लगाया जाएगा तथा पूरी बाजार को सजाया जाएगा।
ट्रेडर्स सेमिनार को एमएसएमई विषय विशेषज्ञ एवं नगर अध्यक्ष हरजिन्दर सिंह ने व्यापारियों को एमएसएमई में पंजीकृत होने के लाभ बताएं। विश्व स्तर पर वैश्विक डाटा की जानकारी देते हुए व्यापारियों को अपने ग्राहकों का डाटा एकत्र करके डाटा बैंक बनाने तथा डाटा बैंक के माध्यम से अपने व्यापार को बढ़ाने के तरीके बताएं।
ट्रेडर्स सेमिनार में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अफजल, लखनऊ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, खजाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर, महासचिव आर के एस राठौड़, उपाध्यक्ष पीके वाजपेई, सुमित कनोडिया लखनऊ महामंत्री मोहित कपूर आदि मौजूद थे।

Check Also

4 मई से फिर आंधी और बारिश का दौर

– गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम, 40 किमी रफ्तार से चली आंधी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES