Breaking News

शहीद पथ पर स्कूली वैन दुर्घटना में घायल छात्रों से मिली कांग्रेस कमेटी, जाना हाल

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। शहीद पथ पर शुक्रवार को सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन का टायर फट गया और वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई जिसमें सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर विस्तार शाखा के छह बच्चे घायल हो गये। जिसमें एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज हेतु मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के संज्ञान में आने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 शहजाद आलम तथा उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी मध्यजोन की सचिव श्रीमती अनामिका यादव आज घायल बच्ची का हाल-चाल लेने तथा घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने मेदांता अस्पताल गये। इस मौके पर उन्होंने घायल छात्रा के परिजनों से छात्रा का कुशलक्षेम जाना एवं उससे मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
हादसे में घायल बच्चों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार दो बच्चों की हालत अत्यंत गंभीर है। अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद (CMS SCHOOL) के प्रशासन ने पीड़ित बच्चों के परिवारों के साथ संपर्क किया और उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। स्कूल प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच करने के लिए एक कमेटी भी गठित की है।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES