Breaking News

हरि राजपूत बने युग तुलसी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष

– अगर गौमाता नही बची तो धरती पर जीवन का अंशमात्र भी नही बचेगा : कोली शेट्टी 
अजय कुमार वर्मा
वाराणसी। युग तुलसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोली शेट्टी शिवकुमार ने सफियाबाद सोनीपत हरियाणा के रहने वाले गौभक्त हरि राजपूत को युग तुलसी पार्टी का हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया हैं।
उक्त जानकारी साझा करते हुए गौमाता हेतु अपना जीवन समर्पित करने वाले वर्तमान संसदीय चुनाव में काशी से प्रतिभाग करने वाले युग तुलसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोली शेट्टी शिवकुमार ने बताया कि हमारी युग तुलसी पार्टी ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के निर्देशानुसार गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने व गौकशी बंद करवाने के साथ राष्ट्र में 33 करोड़ गौमतदाता बनाने हेतु कार्य कर रही है।उसी क्रम में हरियाणा में गौमाता के रक्षा हेतु व गौसंरक्षण,संवर्धन हेतु गौभक्त हरि राजपूत को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।साथ आगामी चुनावों में यूग तुलसी पार्टी हरियाणा में भी प्रत्याशी उतार कर गौमाता के आवाज को बुलंद करेगी।क्योकि सर्वदेवमयी गौमाता ही समस्त जीवों के जीवन की आधार हैं।अगर गौमाता नही बची तो धरती पर जीवन का अंशमात्र भी नही बचेगा।

Check Also

10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, कार सहित दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार रायबरेली। थाना हरचंदपुर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES