Breaking News

गौमाता राष्ट्रमाता हों और शंकराचार्य जी दीर्घायु की कामना लेकर मंदिरों में होगा पूजन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजस कुमार वर्मा
वाराणसी। गौमता राष्ट्रमाता घोषित हों, गोकशी बंद हो व ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज दीर्घायु हों इस मंगलकामना को लेकर शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय भक्तमंडली के साथ एक सप्ताह हेतु धर्मयात्रा पर उड़ीसा जाएंगे। वहां पर जगन्नाथ, कोणार्क, लिंगराज, केदारगौरी, साखी गोपाल, चौसठ योगिनी आदि मंदिरों में दर्शन पूजन कर अपनी कामना पूर्ण होने हेतु भगवान से प्रार्थना करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया। शंकराचार्य की ईच्छा व आदेश से वर्तमान समय में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने व गोकशी बंद कराने हेतु स्वतः स्फूर्त राष्ट्रव्यापी गौमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा आंदोलन चल रहा है। इस गौ आंदोलन का कमान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: जी महाराज संभालें हुए हैं।
श्रीपाण्डेय ने बताया कि जगदगुरु शंकराचार्य महाराज के वृंदावन से दिल्ली संसद भवन तक नंगे पांव पदयात्रा का संकल्प पूर्ण हो गया है। लेकिन सनातनधर्म की सार गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने व गोकशी बंद कराने हेतु शंकराचार्य दृढ़ संकल्पित हैं। क्योकि गौमाता के अंदर तैंतीस कोटि देवी देवता प्रतिष्ठित हैं। गौ हमारी संस्कृति की प्राण हैं।शास्त्रों में कहा गया है “मातरः सर्वभूतानां गावः” अर्थात गाय समस्त प्राणियों की माता हैं। इसी कारण आर्य संस्कृति में पनपे शैव, वैष्णव, शाक्त, गाणपत्य, जैन, बौद्ध, सिख आदि धर्म सम्प्रदायों में उपासना व कर्मकांड की पद्धतियों में भिन्नता के बावजूद सभी गौमाता के प्रति आदर का भाव रखते हैं। दिव्य गुणों की स्वामिनी गौ धरती पर प्रत्यक्ष देवी हैं। वेद पुराणों में गौमाता के दिव्य गुणों के वर्णन से पृष्ठ भरे पड़े हैं।
इसलिए ऐसी हमारी गौमाता राष्ट्रमाता घोषित हों और गोकशी बंद हो।

 

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES