वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। सी.एम.एस. के 18 छात्रों के 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक जबकि 96 छात्रों ने कट-ऑफ परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर शानदार सफलता अर्जित की
सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सर्वाधिक 96 छात्रों ने नीट-2024 में शानदार सफलता लखनऊ का गौरव बढ़ाया है तो वहीं ओर सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा आकृति सिंह ने कुल 720 में से 701 अंको के साथ अखिल भारतीय स्तर पर 1597वीं रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। खास बात यह है कि इस वर्ष सी.एम.एस. के 18 छात्रों ने 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित किये हैं जिनमें 9 छात्रों ने 7300 से ऊपर की नेशनल रैंक अर्जित की है जबकि शेष 9 छात्रों ने 20000 से ऊपर की रैंक अर्जित की है। ये छात्र देश के प्रख्यात मेडिकल कालेजों में एम.बी.बी.एस. कोर्स में एडमीशिन लेकर डाक्टर की डिग्री छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है एवं इस अभूतपूर्व सफलता हेतु प्रधानाचार्याओं व शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
जन-सम्पर्क अधिकारी ऋषि खन्ना ने बताया कि नीट-2024 में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित करने वाले सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों में आकृति सिंह, मो. अर्यान तारिक, आदर्श प्रताप सिंह, रानेश मौर्या, स्वयं गर्ग, गर्विता सिंह, नौमान अहमद, श्रेया गुप्ता, मदीहा रहमान, प्रतिष्ठा केसरवानी, मानसी मिश्रा, साधिका गोयल, केशव अग्रवाल, जय कुशवाहा, जान्हवी मिश्रा, आदित्य पाण्डेय, पियूष चंदेरिया एवं आदित्य पाण्डेय शामिल हैं। श्री खन्ना ने बताया कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर सी.एम.एस. परिवार गौरवान्वित है। सी.एम.एस. अपने छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग व मार्गदर्शन प्रदान करता है। यही कारण है कि विद्यालय के छात्र बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर रहे हैं।