Breaking News

एस.आर. ग्रुप में 1492 पूर्व छात्रों का एलुमनी मीट संगम 2024 सोल्लास सम्पन्न

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित एस.आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन में आज पूर्व छात्र सम्मेलन समारोह संगम 2024 का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कौशल किशोर (मंत्री, आवास एवं शहरी विकास), संजय निषाद (मंत्री, मत्स्य, उत्तर प्रदेश सरकार), स्वतंत्र देव सिंह ( मंत्री जल शक्ति ) और मानवेंद्र सिंह (सभापति, विधानसभा) एवं गोबिंद थ्रेशर के मालिक सुशील अग्रवाल मुख्य अतिथि में शामिल थे। इस अवसर पर एस.आर. ग्रुप के 2012 से 2023 के 1492 पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के बाद गणेश वंदना से की गई। संस्थान के चेयरमैन एवं एमएलसी पवन सिंह चैहान ने कहा, जीवन का वह समय जो आपने इस संस्थान में अध्ययन करते हुए बिताया है, वह समय आपके भविष्य के सृजन का समय था। आपने अपने गुरुजनों से दीक्षा प्राप्त की, जीवन भर के लिए मित्र बनाए। आज आप स्वावलंबी होकर पुनः इस संस्थान में वापस आए हैं और संस्थान के सभी गुरुजन आपका गर्व के साथ स्वागत कर रहे हैं। इस संस्थान के साथ आपका नाम, मान-सम्मान हमेशा जुड़ा रहेगा।
स्वतंत्र देव सिंह ( मंत्री जल शक्ति ) ने कहा की आप सभी छात्र कही न कही कार्यरत है और देश निर्माण में सहयोग कर ही रहे होंगे और तीसरी अर्थ व्यवस्था बनने में मद्दत करने का आवाहन किया।
स्मारोह को संजय निषाद (मंत्री, मत्स्य), संस्थान के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चैहान, वाइस चेयरपर्सन सुष्मिता सिंह ने भी सम्बोधित किया। इसके बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें एमबीए छात्रों द्वारा डांस, रैंप वॉक, गीत-संगीत के कई कार्यक्रम हुए, जिन्होंने आए हुए एलुमनी का मन मोह लिया।
संस्थान के चेयरमैन पवन सिंह चैहान (एमएलसी) ने आए हुए सभी एलुमनी छात्रों को प्रशंसा प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया तथा आए हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Check Also

राम मंदिर दान प्रकरण : दानदाता अनुराग रस्तोगी ने उठाए कई सवाल, कहा एसआईटी जांच में करूंगा पूरा सहयोग

– दानदाता अनुराग रस्तोगी ने व्यक्तिगत रूप से 1-1 किलो चांदी के एक दीपक व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES