Breaking News

छह लाख मोबाइल नंबर हो सकते हैं बंद, साइबर क्राइम में शामिल करीब 0.19 लाख नंबर ब्लॉक

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। देश के सभी मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने करीब 6 लाख मोबाइल नंबर को बंद करने का आदेश दिया है। टेलीकॉम विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को एक लिस्ट देकर कहा है कि करीब 6 लाख 80 हजार मोबाइल कनेक्शन को दोबारा चेक किया जाए। विभाग को संदेह है कि इन सभी मोबाइल नंबर को फर्जी या नकली डॉक्यूमेंट के आधार पर लिया गया है। इसके अलावा विभाग को यह भी संदेह है कि सिम किसी के नाम पर है और इस्तेमाल कोई और ही कर रहा है। इसके लिए टेलीकॉम विभाग ने मोबाइल कंपनियों को 60 दिन का समय दिया है। विभाग की ओर से साफतौर पर कहा गया है कि यदि 60 दिनों में इन नंबर्स की जांच पूरी नहीं होती है तो इन्हें बंद कर दिया जाएगा।
दरअसल देश में फर्जी मोबाइल नंबर के जरिए होने वाले फ्रॉड की संख्या काफी बढ़ गई है। आए दिन लोगों के साथ धोखाधड़ी हो रही है और जांच के बाद पता चल रहा है कि जिसके नाम पर सिम कार्ड है उसे उस सिम के बारे में कोई खबर ही नहीं है।
रिपोर्ट के मुताबिक इन 6 लाख नंबर की पहचान टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में टेलीकॉम विभाग ने करीब 1.7 करोड़ से ज्यादा फर्जी मोबाइल कनेक्शन बंद कर दिए हैं और साइबर क्राइम में शामिल करीब 0.19 लाख मोबाइल नंबर को ब्लॉक किया गया है। एक अभियान के तहत अभी तक करीब 11.34 अरब मोबाइल कनेक्शनों की जांच की गई है।

Check Also

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस संकट पर प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार को घेरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES