Breaking News

एक लाख से अधिक ग्राम चैपालों द्वारा 4.50 लाख प्रकरणों का निस्तारण – केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। एक लाख से अधिक ग्राम चैपालों द्वारा 4.50 लाख प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है, उक्त उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।
आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि जनवरी 23 से अब तक 01 लाख 18 हजार से अधिक ग्राम चैपालों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 81 लाख 36 हजार से अधिक ग्रामवासी मौजूद रहे और 04 लाख 53 हजार से अधिक समस्याओं/ प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
बताते चलें कि ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चैपाल (गांव की समस्या -गांव में समाधान) का आयोजन किया जा रहा है और बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है। ग्राम चैपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चैपालों का आयोजन किया जा रहा है तथा चैपालों से पूर्व गांवों में सफाई पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और चैपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES