Breaking News

पश्चिमी यूपी में भाजपा को 2027 में अप्रत्याशित नतीजे मिलेंगे : अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए अखिलेश ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ न्याय के लिए खड़े होकर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया। उनका जीवन और गीता का संदेश आज भी समाज को प्रेरणा देता है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक फायदे के लिए साम्प्रदायिक और जातिगत विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिस्टेमेटिक तरीके से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाई है। खेती-किसानी और उद्योग प्रभावित हुए हैं, जबकि हैंडीक्राफ्ट और एक्सपोर्ट कारोबार को भी नुकसान हुआ है। सरकारी नौकरियों में भर्ती नहीं हो रही और खेल व शिक्षा को पर्याप्त प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों पर अत्याचार हो रहा है और उनकी जमीन छीनने का प्रयास किया जा रहा है। जीएसटी के कथित भ्रष्टाचार से छोटे व्यापारियों को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का अपमान किया जा रहा है और शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। स्कूलों और जौहर यूनिवर्सिटी को बंद करने की साजिश का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दस्तकारी और हस्तकारी को भी जानबूझकर खत्म किया जा रहा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि अमेरिकी डील और बढ़े टैरिफ का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर पड़ा है। मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर और मेरठ समेत कई शहरों के कारखाने और हस्तशिल्प कारोबार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़कर कारोबारियों में भय पैदा किया गया और श्रमिक असंतोष को बढ़ने दिया गया।
अखिलेश ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सबसे अप्रत्याशित परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, हस्तकार, युवा, महिलाएं, खिलाड़ी, कलाकार और व्यापारी अब जागरूक हैं और किसी के बहकावे में नहीं आएंगे।

Check Also

अखिलेश का आरोप-श्रद्धा मामले की निष्पक्ष जांच हुई तो सामने आएंगे बड़े चेहरे

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *