Breaking News

भाजपा ने 2014 एवं 2019 के 10 फीसदी वायदे भी पूरे नहीं किए: प्रमोद तिवारी, सांसद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। प्रमोद तिवारी, सांसद, उप नेता, राज्य सभा ने कहा है कि वर्ष 2014 एवं वर्ष 2019 का भारतीय जनता पार्टी का जो घोषणा पत्र था उसके 10 फीसदी वायदे भी पूरे नहीं हुये है । अब आज चुनाव के पूर्व भारतीय जनतापार्टी को जो ‘‘संकल्प पत्र/ घोषणा पत्र’’ आया है, उसमें उन मोदी जी की गारण्टी दी गयी है जिनकी आज तक देष को दिये गये किसी बचन की गारण्टी पूरी नहीं हुई है।
श्री तिवारी ने कहा कि वायदे जैसे कि विदेषों से कालाधन की वापसी, प्रत्येक परिवार को 15.00 (पन्द्रह लाख) रुपये, प्रति वर्ष दो करोड़ नौजवानों को रोजगार के हिसाब से 10 साल में 20 करोड़ नौजवानों को रोजगार, किसानों की आय दोगुनी करने आदि का वायदा था। किसानों की आय तो दोगुनी हुई नहीं बल्कि उनका कर्ज जरूर बढ़ गया है। वर्ष 1949 में 47000 के स्थान पर अब 74000 रुपये प्रति किसान कर्ज हो गया है । पिछले 10 सालों में बेरोजगारी ‘‘तीन गुना’’ बढ़ गयी है, महंगाई पर नियंत्रण करने की गारण्टी थी सत्यता यह है कि पिछले 38 सालों में सबसे ऊंॅचे पायदान पर महंगाई इस भा.ज.पा. सरकार ने पहंॅुचा दिया है ।
किसानों की आय दोगुनी करने का मोदी जी का वायदा पूरी तरह झंूॅठा साबित हुआ है, दोगुनी आय तो छोड़िये किसानों को अपनी लागत निकालना भी मुष्किल हो गया है। ‘‘अच्छे दिन’’ आने का वायदा करने वाले मोदी जी ने देष के लोगों के ‘‘बुरे दिन’’ ला दिये हैं । पेट्रोल, डीजल, खाद्यान्न वस्तुएं, डॉलर के मुकाबले रुपये की साख और निर्यात सभी में बेतहासा गिरावट आयी है । चीन सहित अन्य सभी देषों में निर्यात मंे भारी कमी आयी है ।
श्री तिवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने सेना को मजबूत करने का वायदा किया था किन्तु सच्चाई यह है कि अग्निवीर योजना लाकर युवाओं को भरी जवानी में 4 साल में सेवानिवृृत्त कर दिया जायेगा, और उन्हें न तो पेंषन दी जायेगी और न ही सेवा निवृृत्ति के बाद सैनिकों की कोई सुविधा ही प्रदान की जायेगी। सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंषन की सुविधा (ओल्ड पेंषन स्कीम) नहीं मिली है।
प्रधानमंत्री की जन सभाओं एवं रोड शो में घटती भीड़ और लोगों में उत्साह के न दिखना, भारतीय जनता पार्टी को बिचलित कर रहा है, और उसका घोषणा पत्र/संकल्प पत्र फर्जी दस्तावेज और व्यर्थ के अभ्यास/ इक्सरसाईज के अलावा कुछ नहीं है, ये 3 चुनाव में किया गया ‘‘नकारात्मक घोषणा पत्र’’ है ।

Check Also

राष्ट्रीय लोकदल मुख्यालय में धूमधाम से मना अनिल दुबे का जन्मदिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES