Breaking News

विधानसभा मे आशा वर्कर्स के मानदेय तय करने की मांग – डॉ.आर.के.वर्मा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ/प्रतापगढ़ । विधायक डॉक्टर आरके वर्मा ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में आशा वर्कर्स के मानदेय तय करने की मांग की। शनिवार को विधानसभा में डॉक्टर वर्मा ने आशा वर्कर्स के परिश्रम को देखते हुए शासन से उनका मानदेय कम से कम दस हजार रुपए करने की मांग की। आशा वर्कर्स के मानदेय तय करने की मांग करते हुए डॉक्टर वर्मा ने कहा कि आशा वर्कर्स जिस तरह से जमीनी स्तर पर परिश्रम करके कार्य करती हैं। उसके लिए निश्चित मानदेय तय करने की जरूरत है। वह चाहे कोई भी मौसम हो ठंडी गर्मी बारिश किसी भी समय केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार का स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं का गांव के घर-घर जाकर प्रचार प्रसार एवं उनका सहयोग करती हैं। उसके हिसाब से उन्हें सरकार के द्वारा प्रोत्साहन राशि भी नहीं दी जाती है। जो प्रोत्साहन राशि वर्तमान समय में आशा वर्कर्स को दिया जा रहा है वह भी उनके कार्य के अनुसार अत्यधिक कम है। उसे भी बढ़ाए जाने की मांग की है।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *