Breaking News

अमन गिरी रचनात्मक कार्यों के कीर्तिमान स्थापित कर रहे : डॉ. शर्मा

– 140 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण

– भूतपूर्व सैनिक व अधिवक्ता शॉल व स्मृति चिह्न से सम्मानित

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) मोहन वर्मा
गोलागोकर्णनाथ( खीरी)। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने 140 फीट ऊंचे तिरंगे स्तम्भ का लोकार्पण किया। उक्त लोकार्पण नानक चौकी पार्क में शौर्य दिवस कार्यक्रम में हुआ।
डॉ शर्मा ने स्व. अरविन्द गिरि को स्मरण करते हुए कहा कि उनके जैसा व्यक्तित्व का धनी उन्होंने नही देखा।पूर्व विधायक अरविन्द गिरि की ही तरह अमन गिरि भी पूरे मनोयोग से अपने क्षेत्र के विकास व अपनी युवा ऊर्जा व रचनात्मकता के कारण नित नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भी अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके है। चीन व पाकिस्तान जैसे देश आज भारत को चुनौती देने का साहस नही कर सकते। श्री शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों ने देश के हर व्यक्ति को धर्म, जाति, सम्प्रदाय व वर्गों में बांट कर भारत पर शासन किया। लेकिन आज़ादी के बाद मोदी योगी युग मे आज देश का प्रत्येक नागरिक एक समान है। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण प्रत्येक योजना का लाभ हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, पिछड़ा, दलित, अनुसूचित जाति हर किसी को लाभ मिल रहा है।
उद्बोधन के उपरांत श्री शर्मा ने अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक परिषद के सेवानिवृत्त सैनिकों को माला पहनाते हुए शॉल व स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका सम्मान किया।
ज्ञात हो कि उक्त स्तम्भ का निर्माण गोला विधायक ने अपनी निधि 11.50 लाख से कराया है।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ, बार एसोसिएशन एवं भाजपा नगर के पदाधिकारीगण के साथ ही शरद बाजपेयी, सुनील सिंह, विधायक गण लोकेंद्र प्रताप सिंह, शशांक वर्मा, सुरजन लाल वर्मा, विजय शुक्ल, जनार्दन गिरि, धर्मेंद्र गिरि , अजय गिरि, विश्वनाथ सिंह, रामगुलाम पांडे, के०के० शुक्ल आदि उपस्थित थे।

Check Also

10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, कार सहित दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार रायबरेली। थाना हरचंदपुर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES