Breaking News

मानव कल्याण के रास्ते पर चलने के लिये प्रतिबद्ध : अलका दास

 – सादगी से मना जन्मदिन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ। श्रीमती अलका दास ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि शिक्षा व सामाजिक सरोकार हमारे रक्त में है। हम मानव कल्याण के रास्ते पर चलने के लिये प्रतिबद्ध हैं। अपने शहर के लोगों के साथ खड़े रहने से हमें आत्मिक संतोष की प्राप्ति होती है और यह प्रेरणा हमें अपने पूर्वजों से सदैव मिलती रहती है। हम अपने जनसरोकार की इसी प्रतिबद्धता के साथ लगातार आगे बढ़कर कार्य करते रहेंगे। अवसर था बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय की चेयरपर्सन एवं चेयरपर्सन हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, प्रेसीडेंट उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन श्रीमती अलका दास के जन्मदिन का। आज डॉ0 अखिलेश दास फाउण्डेशन, बीबीडी विश्वविद्यालय एवं बीबीडी परिवार के सदस्यों ने बैडमिन्टन अकादमी एवं अन्य कई स्थानों पर केक काटकर सादगी के साथ श्रीमती अलका दास का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर शुभचिंतकों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, खेल प्रेमियों, बुद्धिजीवियों और पत्रकारों द्वारा उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ उनकों ढेरों शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर अरुण गुप्ता, डा0 रेहान खान, सुबोध श्रीवास्तव, राजीव बाजपेयी, अशोक सिंह, अचल मेहरोत्रा, अमित चौधरी, सुशील दुबे, वंदना राज अवस्थी, शान बक्शी आदि ने श्रीमती अलका दास को जन्मदिन की बधाई दी है।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *