Breaking News

संजय गांधी को कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया

लखनऊ। भारत के प्रति असाधारण दूरदर्शी सोच रखने वाले युवा हृदय सम्राट स्व0 संजय गांधी जी की जयंती पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया और देश के निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह ने कहा कि संजय गांधी का जीवन अपने आप में देश के लिए एक युग था जिन्होंने जीवन पर्यंत देश को विश्व में सबसे अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने के लिए दूरदर्शी सोच से काम किया और इसके लिए कार्य करने की उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति असाधारण थीं।

प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि स्व0 संजय गांधीके पांच सूत्रीय कार्यक्रम के माध्यम से देश में नये भारत की नींव पड़ी चाहे वह परिवार नियोजन को लेकर चलाया गया अभियान- हम दो, हमारे दो, परिवार नियोजन के बारे में जो उनकी सोच थी आज उसी का परिणाम है कि देश का प्रत्येक व्यक्ति छोटा परिवार-सुखी परिवार की परिकल्पना को समझ सका, संजय गांधी का सपना था कि भारत में प्रत्येक आदमी के पास कार हो इसके लिए मारुति 800 को देश में लाने का श्रेय उनको ही जाता है, प्रदूषण को लेकर संजय गांधी जी की दूरदर्शी सोच का आभास आज सभी को होता है कि वह उस समय वृक्षारोपण का अभियान चला रहे थे ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके जो कि आज विश्व की बड़ी समस्या बनी हुई है।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पूर्व राज्य मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, प्रवक्ता अंशू अवस्थी, सेवादल कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष राजेश सिंह काली, महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी, नितिन कुमार मिश्रा, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, सुशीला शर्मा, प्रज्ञा सिंह, विकास श्रीवास्तव, प्रभाकर मिश्रा, नितान्त सिंह, आलोक सिंह रैकवार, नरेश त्रिपाठी, नारायणपति त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, सोमेश सिंह चौहान, किरन शर्मा, विजय पाण्डेय, सोम विकल, जी0के0 दुबे, मेहताब जायसी, सहित तमाम कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES