Breaking News

लोकसभा 2024 चुनाव के मद्देनजर 5 दिसंबर को चैधरी जयन्त सिंह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लेंगे

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 11 नवम्बर। लोकसभा 2024 चुनाव की मुकम्मल तैयारी का स्वरूप देने के लिए राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 5 दिसंबर 2023 को होगी। जिसमें सभी सांसद, पूर्व सांसद विधायक पूर्व विधायक, क्षेत्रीय अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष सम्मिलित होंगे। बैठक का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी जयन्त सिंह सांसद (राज्यसभा) करेंगे। पार्टी एक दर्जन लोकसभा सीटों पर लड़ने की अपनी तैयारी कर रहा है तथा प्रदेश की ऐसी दो दर्जन सीटों पर बूथ कमेटियों के गठन का कार्य प्रारम्भ किया है जो 31 जनवरी तक पूरा किया जाना है।

आज पार्टी मुख्यालय पर एक प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष, रालोद रामाशीष राय ने कहा कि कृषि और किसान के प्रति सरकार की उदासीनता से प्रदेश भर का किसान हताश और निराश है। कृषि पर लागत मूल्य बढ़ने से किसानों का लागत मूल्य बढ गई है। गन्ना किसानों को बहुत उम्मीद थी। इस बार गन्ना मूल्य बढ़ाकर 400 रूपया प्रति कुंतल किया जाये, किन्तु सरकार ने इस पर चुप्पी साध ली है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। राष्ट्रीय लोकदल किसानों की दुर्दशा और बदहाली से मुक्ति के लिए एम0एस0पी0 पर कानून तथा असंतुलित वर्षा के कारण किसानों की क्षतिग्रस्त सूखी फसलों का मुआवजा प्रदान किये जाने की मांग करता है तथा कृषि कार्य सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली प्रदान किये जाने की पुरजोर मांग करता है।
प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति नाजुक बनी हुई है अपराध और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। वाराणसी बी0एच0यू0 कैम्पस में भी छात्राएं सुरक्षित नहीं है। ठेका और अनुबंध पर नौकरियों के कारण युवा निराश और हताश है। राष्ट्रीय लोकदल मांग करता है कि चयनित पुराने 69 हजार प्राईमरी शिक्षकों केा तुरन्त ज्वाइनिंग करायी जाय, और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाल किया जाय। पिछले कई महीनों से 112 डायल में कार्य कर रही महिलाओं का वेतन बाकी है उनकी मांगों पर सरकार त्वरित कार्यवाही करें।
राष्ट्रीय लोकदल 23 दिसंबर चैधरी चरण सिंह जयंती किसान दिवस से 24 जनवरी 2024 कर्पूरी ठाकुर जयन्ती तक एम0एस0पी0 पर कानून तथा गन्ना मूल्य बढ़ाने और लगभग 1 लाख खाली सरकारी पदों पर स्थाई भर्ती किये जाने, छात्रसंघों की बहाली, किसानों को कृषि कार्य के लिए मुफ्त सिंचाई की सुविधा, संविधान, लोकतंत्र बचाने की मांग को लेकर लोक जागरण अभियान चलाया जायेगा। जिसके अन्तर्गत जिलों में पदयात्राएं, साईकिल यात्राएं मोटरसाईकिल यात्राएं, नुक्कड़ सभा, सेमिनार, गोष्ठी, चैपाल इत्यादि कार्यक्रम चलाएं जायेगे। बरेली जनपद में सरदार नगर चैकी के पुलिसकर्मियों के द्वारा निर्देश किसान की हत्या की न्यायिक जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त तथा परिजनों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा और आश्रित को नौकरी दिलाये जाने की राष्ट्रीय लोकदल मांग करता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Check Also

अपहरण और मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन बरामद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में अपहरण और मारपीट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES