Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खजांची के सातवें जन्मदिन को सादगी के साथ मनाया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 11 नवम्बर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खजांची के सातवें जन्मदिन को सादगी के साथ मनाया। 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था। इसके तहत 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था। उसी नोटबंदी के बाद 02 दिसम्बर 2016 को कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक में नोट बदलवाने के लिए लम्बी लाईन में लगी महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया था। अखिलेश यादव ने उस नवजात शिशु को खजांची नाम दिया था। प्रतिवर्ष जन्म दिन मनाने के क्रम में इस वर्ष भी उसका जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। वैसे भी खजांची का जन्मदिन मनाने की जिम्मेदारी भाजपा की है जिसे समाजवादी निभा रहे है।
खजांची के सातवें वर्षगांठ पर पार्टी के राज्य कार्यालय लखनऊ में सागदी से जन्मदिन मनाया गया। उसे उसकी इच्छानुसार साइकिल और अन्य उपहार दिए गए। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि खजांची की लड़ाई भाजपा सरकार से है। भाजपा हटेगी तभी प्रदेश की समस्याएं मिटेंगी। कानून व्यवस्था भी तभी सुधरेगी।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES