Breaking News

आशुतोष टंडन हुए स्वर्गवासी, सतीश महाना ने जताया शोक

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 9 नवम्बर। अध्यक्ष विधानसभा सतीश महाना ने पूर्व मंत्री एवम विधायक आशुतोष टंडन के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि यह हमारी निजी क्षति है। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में शून्यता आई है। मैं जो महसूस कर रहा हूं उन भावों को शब्दों से वर्णन नही कर सकता हूं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
बताते चलें की आशुतोष टंडन, गवर्नर एवं पूर्व मंत्री स्व0 लाल जी टंडन के बड़े सुपुत्र थे। लखनऊ की पूर्वी विधानसभा से 3 बार विधायक रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकार में नगर विकास मंत्री एवं प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

श्री टंडन के निधन पर महानगर वार्ड के सभासद हरिश्चंद्र लोधी, प्रमुख कार्यकर्ता शरद मिश्रा, सुरेंद्र सिंह रावत, अजय कुमार वर्मा, राजेश वर्मा, आशीष मौर्य व्यापारी नेता मसीह जमा गांधी, विनोद सोनी, बैजनाथ शाह आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES