Breaking News

समाजवादी पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
शाहजहांपुर 19 अक्टूबर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के लोक जागरण अभियान के अन्तर्गत जनपद शाहजहांपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज 19 अक्टूबर 2023 को प्रारम्भ हो गया है। कल 20 अक्टूबर 2023 को प्रशिक्षण शिविर और कार्यकर्ता सम्मेलन को अखिलेश यादव सम्बोधित करेंगे।
प्रशिक्षण शिविर में आज लोकतंत्र का भविष्य, कृषि संकट एवं ग्रामीण परिवेश, समाजवाद एवं लोकतंत्र, जातीय जनगणना, समाजवाद इतिहास एवं भविष्य पर प्रथम सत्र में चर्चा हुई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में नरेश उत्तम पटेल, इन्द्रजीत सरोज, लालजी वर्मा, रामअचल राजभर, प्रो0 बी.पाण्डेय, मौलाना इरफान उल हक कादरी, राजीव निगम, राजेन्द्र कुमार विधायक, काजल निषाद आदि प्रमुख नेता प्रशिक्षित कर रहे है।
कल 20 अक्टूबर 2023 को खिरनीबाग, जीआईसी चैराहा, प्रसाद भवन परिसर, थाना सदर बाजार, शाहजहांपुर में आयोजित समाजवादी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में सोशल मीडिया, राजनीति में युवाओं की भागीदारी, सामाजिक न्याय, वर्तमान सरकार में किसानों की स्थिति तथा युवा-बूथ प्रबंधन पर विचार होगा। समापन समारोह में अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं तथा शिविरार्थियों को सम्बोधित करेंगे।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES