Breaking News

आयकर विभाग ने श्री खाटू श्याम मंदिर और गौशाला में चलाया स्वच्छता अभियान

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 अक्टूबर। स्वच्छता ही सेवा (HHS) 2023 के परिप्रेक्ष्य में, गाँधी जयंती की पूर्व संध्या पर महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि के रूप में भारत सरकार द्वारा लोगों के नेतृत्व में एक व्यापक स्वच्छता अभियान 01 अक्टूबर 2023 को सुबह 10:00 बजे पूरे देश में आयोजित करने की परिकल्पना की गई। तदक्रम में, आयकर विभाग, लखनऊ ने श्री खाटू श्याम मंदिर और गौशाला, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ को 01 अक्टूबर 2023 को सुबह 10:00 बजे आयकर विभाग लखनऊ में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल और प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, उत्तर प्रदेश (पूर्वी), लखनऊ देविंदर सिंह चैधरी ने इस अभियान में अपना समय देकर सबका उत्साह वर्धन किया।
अपने संबोधन में श्री पाठक ने वहाँ उपस्थित नागरिकों को अपने आसपास की स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूक होने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने हमारे दैनिक जीवन में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के उन्मूलन पर जोर दिया।

Check Also

4 मई से फिर आंधी और बारिश का दौर

– गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम, 40 किमी रफ्तार से चली आंधी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES