Breaking News

उन्नति फॉउंडेशन : उन्नति स्टार की खोज 4जी सीजन का पोस्टर लांच

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 24 सितम्बर। गणेश उत्सव के अवसर पर गणपति पूजन के साथ उन्नति फॉउंडेशन के तत्वाधान में उन्नति स्टार्स सीजन 4 के प्रतिभागियों की खोज हेतु 4जी सीजन का पोस्टर लांच हुआ।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उन्नति स्टार्स सीजन 4 के माध्यम से विभिन क्षेत्रों में उन्नति स्टार्स की खोज हेतु शीरोज कैफे गोमती नगर के प्रांगण में पोस्टर लांच समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शहर के कई महिला विभूति पद्मश्री विद्याबिन्दु भाजपा नेत्री नम्रता पाठक अपर्णा यादव और मेयर सुषमा खर्कवाल ने भाग लिया जिन्होंने संस्था की प्रसंशा करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए फॉउंडेशन के किए गए प्रयास को सराहा। आई टी डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ विनीता एवम प्रोफेसर रोमा जोसेफ ने कहा कि जो भी सहायता उनसे हो सकेगी साथ देंगी। करामात डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल हुमा ख्वाजा एवम प्रोफेसर डॉ शाहीन फातिमा, कैरियर डिग्री कॉलेज डॉ दीपक उपस्तिथि रहे। समाज सेवी डॉ नीमा पंत, डॉ तेजस्वनि, प्रो0 सुनीति चैहान, डॉ नूपुर, प्रिंसिपल रश्मि और प्रो0 डॉ जया तिवारी ने उन्नति फॉउंडेशन संस्था के 4जी सीजन का पोस्टर लांच करते हुए संस्था को बधाई दी।
संस्था के संस्थापक रोहित सिंह ने तीसरे सीजन के सफलता के बाद चैथा सीजन के पोस्टर लांच करने वाले सभी उन्नति गुरुओं और सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए सभी का सम्मान किया। सचिव शैलजा पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अबकी सीजन में कोशिस रहेगी कि यू पी उन्नति स्टार्स की खोज के साथ ये संस्था स्पोर्ट्स को भी बढावा देने का प्रयास करेगी। संरक्षक राजेश पांडेय और सहयोगी शबीना और मौसमी घोष ने संस्था की उन्नति के लिए सबकी उन्नति सबका साथ स्लोगन के साथ एसिड पीड़िता महिलाओं का सम्मान किया।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES