Breaking News

प्रान्तीय अध्यक्ष का पेंशनरों के लिए बलिदान व्यर्थ नही जायेगा राजीव भटनागर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 सितम्बर। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उ0प्र0 के प्रान्तीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव का कल निधन हो गया था, पिछले दिनों गोरखपुर में पेंशनरों की एक विशाल सभा को संबोधित करने के बाद उनका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया था।
समिति के राष्ट्रीय, प्रान्तीय एवं मंडल के पदाधिकारियों ने आज लखनऊ में चारबाग बस स्टेशन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में विस्तार से बताया गया कि कैसे प्रदीप जी ने उत्तर प्रदेश में पेंशनरों से सम्पर्क कर इतना विशाल संगठन बनाया और अन्त समय तक पेंशनरों को संगठित कर उनके कल्याण के लिए कार्य करते रहे। उपस्थिति सभी पदाधिकारियों ने प्रण लिया कि इस आन्दोलन को अन्त तक पहुंचाएंगे और प्रदीप जी के बलिदान को व्यर्थ नही जाने देंगें। सभा में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
सभा में के एस तिवारी, राज शेखर नाग, राजीव भटनागर, पी के श्रीवास्तव, आर एन द्विवेदी, दिलीप पांडे, उमा कांत सिंह, सुभाष चैबे, राजेश तिवारी, आर सी मिश्रा, राजेश द्विवेदी, आर के उपाध्याय, अरविन्द श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *