Breaking News

समाज कल्याण निदेशक से मिला फार्मेसिस्ट फेडरेशन रिक्त पदों पर नियुक्ति का अनुरोध

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 सितम्बर। फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में आज समाज कल्याण विभाग के निदेशक पवन कुमार (IAS) से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की गई। समाज कल्याण विभाग में फार्मासिस्ट कैडर के पुनर्गठन, सेवा नियमावली, स्थाईकरण, रिक्त पदों को भरने आदि के संबंध में विस्तृत रूप से बातचीत की गई। निदेशक ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया। एक स्वस्थ मुलाकात के लिए फार्मासिस्ट फेडरेशन ने निदेशक का धन्यवाद किया।
प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री अशोक कुमार, समाज कल्याण फार्मासिस्ट एसो के अध्यक्ष और फेडरेशन के उपाध्यक्ष ए.आर. कौशल और अबू सलीम उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों आदि के लिए विद्यालयों का संचालन किया जाता है। जहां 24 घंटे प्राथमिक उपचार हेतु फार्मेसिस्ट का एक-एक पद सृजित हैं, प्रदेश में 104 सृजित पदों पर मात्र 14 फार्मेसिस्ट नियुक्त हैं, शेष रिक्त हैं। विभाग में पदोन्नति के पद नहीं है, जिससे फार्मेसिस्ट अपने मूल पदों से ही सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं। कोई सेवा नियमावली नहीं बनी है। अनेक फार्मेसिस्टों के स्थाईकरण भी नहीं हुए हैं। निदेशक महोदय ने सभी मामलों पर तत्काल कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया है ।

Check Also

चौधरी चरण सिंह अवॉर्ड्स-2026 के लिए 30 नवंबर तक करें नामांकन, पांच श्रेणियों में मिलेगा सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *