Breaking News

केजीएमयु नर्सिंग कालेज को मिला ए ग्रेड इंस्टिट्यूट सर्टिफिकेट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
नई दिल्ली 13 सितम्बर। अब नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को निरामया गौरव नाम से पुरुस्कृत किया जायेगा। शिक्षकों की शैक्षणिक गुणवत्ता और बढ़ाई जाएगी। इसके लिए अब लगातार भागों मे नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू किये गए है। देश में नर्सिंग के क्षेत्र में इस तरह का पहला मॉडल तैयार हुआ है। इसका शुभारंभ मंगलवार,12 सितम्बर को उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक ने एसजीपीजीआई में किया गया ।
ज्ञात रहे कि यह निरामया गौरव पुरस्कार (नर्सिंग शिक्षक उत्कृष्टता पुरस्कार) हर साल पांच श्रेणी में दिया जाएगा। यह सर्वश्रेष्ठ प्राचार्य, कक्षा शिक्षक, सामुदायिक नर्सिंग संकाय, नैदानिक (उपचार सहायक) संकाय व प्रयोगशाला शिक्षक को दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट कार्यक्रमों के जरिए नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षकों की दक्षता बढ़ाई जाएगी। समारोह में ए रेटिंग वाले नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संस्थानों को सम्मानित किया गया। जिसमे राज्य के 383 नर्सिंग कॉलेजों और 294 पैरामेडिकल कॉलेजों की रेटिंग कराई गई।जिसमें नर्सिंग में केजीएमयू समेत एसजीपीजीआई व 26 अन्य नर्सिंग और 26 पैरामेडिकल कॉलेजों को ए रेटिंग मिली 53 नर्सिंग एवं 39 पैरामेडिकल कालेजों को बी रेटिंग मिली।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात पर ज्यादा ध्यान देना होगा कि बीमारियां न बढ़ें। लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करना होगा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज और इस क्षेत्र से जुड़े लोग यह कार्य बेहतर तरीके से कर सकते हैं। इस कार्यक्रम मे मिशन निरामया की वेबसाइट दपतंउंलं.नचेउंिब.वतह का भी अनावरण किया गया।

Check Also

केजीएमयू में दिव्यांग बच्चों के सशक्तीकरण और समावेशी सहभागिता पर हुई विशेषज्ञों की पैनल चर्चा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के भौतिक चिकित्सा एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *