Breaking News

पत्रकार सम्मान समारोह में आएंगे सैकड़ों माननीय : डॉ. इंदु बंसल

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
सोनीपत। श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण सहित सैकड़ों हस्तियाँ आ रही हैं। उक्त जानकारी देते हुए भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व् श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल ने बताया कि इस अवसर पर करनाल जिले के उन सभी कलम वीरों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने पत्रकारिता में सराहनीय कार्य किया है। उन सभी पत्रकारों को उत्कृष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा, साथ ही हरियाणा सरकार से पत्रकारो के हितों को ले कर मांग पत्र भी दिया जायेगा।
डॉ. बंसल ने बताया कि समारोह में विधायक गण रामकुमार कश्यप (इंद्री), जगमोहन आनंद (करनाल),योगेंद्र राणा (असंद), कबीरपंथी ( नीलोखेड़ी) एवं ब्रज गुप्ता, रेनू बाला गुप्ता (पूर्व मेयर करनाल), प्रवेश गावा,, भरत सिंह (सेवानिवृत भारतीय वायुसेना), प्रितपाल पन्नू निफा, सुभाष चंद्र, हरीश कुमार व प्रदीप जेलदार (सेवानिवृत हरियाणा पुलिस), बद्रीप्रसाद भागवत (दैनिक जागरण), रामावतार (दिल्ली दूरदर्शन व् आकाशवाणी), विमल वर्मा (लेखक आलोचक व् राष्ट्र कवि), राजवीर मलिक (एसीपी, दिल्ली पुलिस) के साथ – साथ सैकड़ों हस्तियाँ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।
डॉ. इंदु बंसल ने बताया कि इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के करनाल जिले की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जायेगा। हरियाणा के पत्रकार श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा से जुड़ने व इस कार्यक्रम में शामिल होने की पूर्व सूचना के लिये कार्यक्रम के संयोजक राजेश आहूजा, राजेन्द्र कुमार शैलेन्द्र जैन व राजेश जिंदल से 7015990155, 9050804749, 7015576083 व 7015356090 नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है।

Check Also

पत्रकार सुरक्षा कानून को ले कर 26 मार्च को दिल्ली से होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आगाज: डॉ इन्दु बंसल

– बीएसपीएस के आह्वान पर देशभर से जुटेंगे हजारों पत्रकार – हरियाणा से श्रमजीवी पत्रकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A