Breaking News

पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह ने देष को मजबूत करने में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए: केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपनी शोक संवेदना में मौर्य ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री, महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन न केवल उनके परिवार, उनके समर्थकों के लिए ,बल्कि पूरे भारत के लिए बहुत ही दुखद और अपूर्णीय क्षति है। उनके निधन से देश ने एक ऐसा राजनेता, एक ऐसा अर्थशास्त्री, एक ऐसा पूर्व प्रधानमंत्री खो दिया है, जिससे देश को बहुत उम्मीद और विश्वास था। देश को मजबूत करने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जो आज भी इस देश की उन्नति में अपना योगदान दे रहे हैं।
श्री मौर्य ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुये शोक संतप्त परिजनों व शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Check Also

​”हिन्दू धर्म की चंदन की लकड़ी में दीमक लग गई, अब नरमी नहीं कड़ाई का समय : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

– ​”श्री राम के दरबार में चोरी हुई और सारा सरकारी प्रायश्चित प्रायश्चित नहीं” – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES