– सपा में और बढ़ सकता है शिवपाल यादव का कद
– घोसी उपचुनाव की विजय ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
वेब वार्ता ( न्यूज एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
लखनऊ 17 मार्च। घोसी उपचुनाव की जीत के बाद सपा में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल का कद बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की तरह ही घोसी उपचुनाव में शिवपाल यादव ने अपने आप को फिर किया साबित है। शिवपाल यादव सपा को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने दूसरी जीत मिलने पर अखिलेश के नेतृत्व को सराहा है। शिवपाल ने उसी तरह से घोसी में काम किया जिस तरह सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के समय किया करते थे।
बताते चलें कि घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त की खबरों ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की जुटी भीड़ में जोष भर रही थी। जैसे ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की बम्पर जीत तय हो गई सम्पूर्ण वातावरण समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
कार्यकर्ताओं में जो जोश की लहर दिखी उससे प्रतीत होता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की हार तय है। कार्यकर्ता ढोल नगाड़े की थाप के साथ भांगड़ा की धुन पर नाच रहे थे। सबने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। प्रदेश कार्यालय के बाहर आतिशबाजी हुई। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ में महिलाएं, नौजवान, अल्पसंख्यक, वकील, व्यापारी, शिक्षक सभी जीत के जश्न में डूबे थेे। कार्यकर्ताओं की भीड़ के उत्साह में चाचा शिवपाल सिंह यादव भी खुद को न रोक सके और वह प्रदेश कार्यालय में आ गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके परिश्रम के लिए बधाई दी और जीत को उन्हें समर्पित किया।
राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चैधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधायक राकेश प्रताप सिंह, जासमीर अंसारी, पूर्व राज्यसभा सदस्य अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व मंत्री आर.के. चैधरी, सी.एल. वर्मा, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, राजेश यादव एवं डॉ0 राजपाल कश्यप, विकास यादव, सर्वेश अम्बेडकर, वंदना मिश्र, डॉ0 रमेश दीक्षित, अतहर हुसैन, अनुराग मिश्र, रणविजय सिंह, कामरान बेग, आदि ने भी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा जीत के लिए अखिलेश यादव के नेतृत्व का आभार जताया।
