Breaking News

मदरसे के छात्रों ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के निमित्त लिया शपथ

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
वाराणसी 14 अगस्त। 80वीं स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस आज 14 अगस्त को सुबह 10.30 बजे मदरसा “जामिआ अरबिया जियाउल उलुम” कच्ची बाग जैतपुरा मे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे काशी सांसद नरेंद्र मोदी के आवहन पर “हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा” अभियान के निमित्त मदरसे के छात्र, शिक्षकगण एवं कर्मचारिगणों को तिरंगा दिया गया एवं देश की रक्षा और तिरंगे के साथ नंभारत के सम्मान की शपथ दिलाई गई। छात्रों व शिक्षकों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शुभम कुमार सेठ, ABVP व पूर्व महामंत्री छात्रसंघ श्री हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी शामिल हुए।
     श्री सेठ ने बताया कि देशवासियों से इस साल 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन में हिस्सा लेने की अपील की गयी है जबकि प्रधानमंत्री जी ने भी ट्वीट करते हुए कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई ऊर्जा भरी है व देशवासियों को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है इसलिए आइए हम सभी 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराने का शपथ ले।

Check Also

मिट्टी के घर से संसद तक का सफर, रवि किशन ने डीडीयू में पहली क्लास में साझा किए संघर्ष के अनुभव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES