वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 20 अक्टूबर। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) में उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रुप में चुना गया है। इस योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री ने राजकोट, गुजरात में इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉनक्लेव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को अवार्ड प्रदान किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात व अपर निदेशक सूडा सुश्री जे0 रीभा उपस्थित थीं।
उक्त जानकारी देते हुये मुख्य सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश की तरफ से यह पुरस्कार प्राप्त करने पर उन्हें बेहद खुशी हुई। प्रधानमंत्री के हाथ से पुरस्कार प्राप्त करना बेहद अविस्मरणीय होता है। उत्तर प्रदेश के लिए यह गौरव का क्षण है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने शहरी आवास में उत्कृष्ट कार्य किया है। मार्च, 2017 से पूर्व मात्र 18,000 मकान शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत थे। किन्तु बहुत तेजी से अब तक कुल 17.06 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं, इनमें से 15.34 लाख पर निर्माण शुरू हो गया और 12.04 लाख पूर्ण रूप से शौचालय, गैस, पीने का पानी एवं बिजली की सुविधाओं से लैस तैयार हो चुके घरों में गृह प्रवेश हो चुका है।
Check Also
दीपोत्सव 2023 : योगी के नेतृत्व में 22 लाख 23 हजार दीप प्रज्जवलित हो बना गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा अयोध्या 11 नवम्बर। दीपोत्सव 2023 को भव्य एवं …