Breaking News

वाराणसी – लखनऊ इंटरसिटी में घूम रहे संदिग्ध टीटीई, रेलवे विभाग को लगा रहे चूना

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ। रेलवे के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से वाराणसी -लखनऊ इंटरसिटी में तथा कथित संदिग्ध टीटीई आए दिन यात्रियों से अभद्रता करके अवैध वसूली करते हैं और प्रतापगढ़ में या आगे जहा मौका मिलता है, अवैध वसूली कर उतर जाते हैं।

ऐसा ही एक मामला दिनाक 23 अप्रैल 2024 की है, जब तथा कथित संदिग्ध टीटीई ने प्रतापगढ़ तक यात्रियों से खूब अवैध और जबरन वसूली की तथा वैध यात्रियों से अभद्रता भी किया, अन्त में प्रतापगढ़ जंक्शन पर ट्रेन से उतरने लगा तो यात्रियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो भाग खड़ा हुआ और प्रतापगढ़ स्टेशन पर उतर गया। लोगों ने बताया कि इस तरह के संदिग्ध टीटीई यात्रियों से अक्सर अभद्रता करते हैं। फर्जी बुक हाथ में रखते हैं और अनाप-शनाप वसूली करते हैं, और अन्त में जहा मौका पाते हैं वही उतर जाते है, इसकी जॉच होनी चाहिए कि इस तरह विभाग को चूना लगा रहे लोगों को किसका संरक्षण प्राप्त है, जो अवैध वसूली के साथ यात्रियों से अभद्रता भी करते है, और जनहित में कठोर कार्यवाही भी की जानी चाहिए।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *