Breaking News

अमेरिका में PM नरेंद्र मोदी के जैसे नेता की सख्त जरूरत : जेपी मॉर्गन, सीईओ 

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/  अजय कुमार वर्मा 

नई दिल्ली : जेपी मॉर्गन चीफ जेमी डिमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए आगे कहा कि वह तमाम चुनौतियों का डटकर सामना कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने इशारों में यह भी कहा कि अमेरिका में भी ऐसे नेता की जरूरत है. जो सभी चुनौतियों का डटकर सामना कर सके. जेपी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने प्रयासों से 400 मिलियन लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है. वह एक कार्यक्रम में अपने विचार रख रहे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पूरी दुनिया में किस कदर बढ़ती जा रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लागया जा सकता है कि लोग कहने लगे हैं कि उनके जैसे नेता की अमेरिका में भी जरूरत है. जी हां, दुनिया की दिग्गज कंपनी जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत के लिए उन्होंने “अविश्वसनीय काम किया है.”

जेपी डिमन ने पीएम मोदी शासन के द्वारा हाल के दिनों में भारत में किए गए सुधारों की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि भारत में 700 मिलियन लोगों का बैंक अकाउंट है और उनका पेमेंट सीधे उनके खाते में ट्रांसफर हो रहा है.
उन्होंने आगे कहा कि भारत में अविश्वनीय शिक्षा पद्धति और इंस्फ्रास्ट्रक्टर है. उन्होंने पीएम मोदी के सख्त होने और उनके द्वारा देश के सख्त नौकरशाही प्रणालियों को तोड़ने का भी जिक्र किया. उन्होंने भारत के टैक्स सिस्टम की भी खूब प्रशंसा की और कहा कि राज्यों द्वारा अपनाई गई कर सिस्टम में असामनता को समाप्त करके पीएम मोदी की सरकार ने इससे भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया।

Check Also

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगा पूरे प्रदेश के स्वाद का संगम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *