Breaking News

देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहान से होकर जाता है – लोकदल

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
बागप 23 दिसंबर। कृषि प्रधान भारत में किसानों की जेब खाली रहे और देश महाशक्ति बन जाये यह सम्भव नहीं है, देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहान से होकर जाता है, बागपत में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की 119वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सुनील सिंह ने यह बात कही।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पहचान देश के प्रधानमंत्री रहते हुए भी किसान नेता के रूप में ही रही। वे जीवन पर्यन्त किसानों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे, यही कारण है कि अपने कार्यकाल के दौरान किसानों के जीवन को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास किया।
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बताये मार्ग पर चलकर देश के किसानों के संकट का निवारण संभव है। उन्होंने कहा कि चौधरी ने जीवनपर्यंत किसानों की सेवा की और मंत्र दिया कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहान होकर जाता है, इसी मार्ग पर हम सब चले और आज के दिन इसी संकल्प की आवश्यकता है। चौधरी चरण सिंह का कहना था कि किसान जब खेत में मेहनत करके अनाज पैदा करते हैं तभी वह हमारी थालियों तक पहुंच पाता है, ऐसे में किसानों का सम्मान करना बेहद जरूरी है। उन्हें किसानों के मसीहा के तौर पर भी जाना जाता है। उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।

Check Also

अपने दैनिक जीवन में योग और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं : डॉ. सृष्टि दीक्षित

– प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES