Breaking News

तिरुपति ज्वेलर्स लूट कांड : घायल की मृत्यु होने से व्यापारियों में शोक एवं भारी आक्रोश – संजय गुप्ता

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 17 दिसंबर। आदर्श व्यापार मंडल ने सरकार से मृतक श्रवण के परिजनों को उचित सहयोग करने ,उचित मुआवजा देने एवं आश्रित को सरकारी नौकरी देने की अपील की।
ज्ञात हो की अलीगंज तिरुपति ज्वेलर्स के गोलीकांड में घायल कर्मचारी श्रवण कुमार शर्मा की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने की सूचना पाकर राजधानी के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने श्रवण कुमार शर्मा की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से श्रवण कुमार शर्मा के परिजनों की उचित सहायता करने, परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES