Breaking News

यूपी का अभियोजन विभाग देश में बना नम्बर वन – एसीएस अवनीश अवस्थी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 17 दिसम्बर। अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के सघन प्रयास किये जा रहे है। इस नीति के तहत प्रदेश का अभियोजन विभाग देश में नम्बर वन बन गया है। भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली मे आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के अभियोजन विभाग को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ई-प्रॉसीक्यूशन पोर्टल पर लगभग 56 लाख प्रविष्टियांें के साथ पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश के अभियोजन विभाग द्वारा लगातार हर क्षेत्र में ख्याति अर्जित की जा रही है।
श्री अवस्थी ने बताया कि डिजिटल इंडिया मिशन के तहत अभियोजन को प्रभावी बनाने के लिये ई-प्रॉसीक्यूशन प्रणाली को 2015 से लागू किया गया है। इसमें न्यायालय में विचारण के दौरान हो रहे समस्त कार्यो का डिजीटलीकरण किया जाता है।
अपर पुलिस महानिदेशक, अभियोजन, आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि इस व्यवस्था से अभियोजन कार्य एवं इसमें कार्यरत अभियोजकों के कार्यो की मानीटरिंग एवं समीक्षा वस्तुपरक एवं रीयल टाइम में अभियोजन विभाग द्वारा की जाती है। महिला सम्बन्धी अपराधों में पूरे देश में ऐसे अपराधियों को सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *