Breaking News

श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में भ्रष्टाचार उन्मूलन दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 10 दिसंबर। विगत दिवस लखनऊ के गोसाईंगंज स्थित श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अरविन्द कुमार शर्मा बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए, इसके साथ ही पूर्व आईपीएस (पूर्व D.G.P. मध्य प्रदेश) मैथिलि शरण गुप्ता, ज्योतिष आचार्य यस0 आर0 शर्मा, मनोज पांडेय एवं श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के वाईस चेयरमैन निर्मेश सिंह, डायरेक्टर नीतेश सिंह, विवेक मिश्रा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने छात्रों के साथ अपने विचार साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार भ्रष्टाचार हमारे विकास के मार्ग को बाधित कर रहा है और हम किस प्रकार इसे रोक सकते हैं जिसमे उन्होंने “सिंगल विंडो क्लीयरेंस” जैसी योजनाओं के महत्व को भी बताया, वहीँ दूसरी ओर विशिष्ठ अतिथि मैथिलि शरण गुप्ता ने बच्चों को राजनीतिक सुधार एवं आज़ादी के असल मतलब को बता कर उनका मार्ग दर्शन किया|

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *