Breaking News

UPWJU : जिला अध्यक्ष अशोक गोयल का निधन, प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 4 सितम्बर। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (UPWJU) की बुलंदशहर जिला इकाई के अध्यक्ष अशोक गोयल का रविवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह सहित पूरी प्रदेश कार्यकारिणी ने अशोक गोयल के दुखद निधन पर शोक जताया है।
बुलंदशहर यूपीडब्लूजेयू अध्यक्ष अशोक गोयल पश्चिम उत्तर प्रदेश के जाने माने पत्रकार थे। दैनिक जागरण व अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों में दशकों तक सेवाएं देने के बाद वे स्वतंत्र लेखन कर रहे थे। विगत वर्ष जुलाई 2022 में उन्हें बुलंदशहर UPWJU का अध्यक्ष बनाया गया था।
प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह ने बताया कि 69 वर्षीय श्री गोयल संगठन को विस्तार देने के काम में जुटे थे और पश्चिम के कई जिलों में दौरा करते रहते थे। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने दुख की इस घड़ी में साहस देने की कामना की है।

Check Also

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री का स्वदेशी पर जोर, बुनकरों को सम्मान और योजनाओं का लाभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES