वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
लखनऊ 20 नवंबर। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय 6 लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 83वें जन्मदिवस को जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान की उपस्थिति में सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी चौ0 जगदीप सिंह यादव व पूर्व सांसद सुशीला सरोज द्वारा 5 किलो का केक काटकर एवं 51 किलो लड्डू बांटकर मनाया गया। मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’ ने बताया कि इस दौरान 100 महिलाओं को अगवस्त्र भी भेंट किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु जीवन, सुख-वैभव तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
पूर्वी विधानसभा में दिव्या गुप्ता द्वारा मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। साथ में सरवर अली विधानसभा अध्यक्ष हारून गुर्जर पूर्व पार्षद मोहम्मद ओवैस पूर्व पार्षद प्रत्याशी नंदराम इंतजार कंचन चौधरी शामिल थे।
सरोजनी नगर के पिपरौली में कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। बी0के0टी0 विधानसभा के चन्द्रिका देवी मन्दिर पर हवन-पूजा कर नेता जी की दीर्घायु की कामना की, जहां हजारों लोगों को भोजन भी कराया गया।
जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी रमेश सिंह‘रवि’ एवं नन्द किशोर यादव ने तमाम सपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया एवं ईश्वर से प्रार्थना कर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए अस्पतालों एवं गरीबों में मिष्ठान, पूड़ी-सब्जी एवं फल वितरण का कार्य किया तथा सभी कार्यकर्ताओं ने मिशन 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन जनेश्वर मिश्र पार्क में संकटमोचन हनुमान मन्दिर, केक काटकर मनाया गया । इसके बाद हजरत कासिम शहीद रहमतुल्लाह दरगाह पर चादर भी चढ़ाई। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता रमेश सिंह ‘रवि’ ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को 2022 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए नेताजी के बताये रास्ते पर चलना होगा, जिससे विधानसभा में अधिक से अधिक सीटें जीतने में आसानी होगी।
जन्मदिवस के शुभ अवसर पर विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, पूर्व विधायक गोमती यादव, राजेन्द्र यादव, इन्दल रावत, श्याम किशोर यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा, पूर्व मंत्री आर0के0 चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनुराग यादव, शिवशकर सिंह ‘शकरी’, राजबाला रावत, प्रदेश सचिव दिनेश कुमार सिंह, विदेश पाल यादव, मधुलिका यादव, सुभाष यादव, अर्जुन यादव, तारिक अब्दुल्ला, राम कुमार रावत, सुलेखा धानुक, गीता लोधी एवं दिनेश यादव आदि लोगों ने मुलायम सिंह के स्वस्थ जीवन की कामना की।