Breaking News

बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए फैजान, अज्जू ने कराई सदस्यता

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 19 नवम्बर। विगत 6 दिनों से लखनऊ में महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ द्वारा चल रही प्रतिज्ञा यात्रा का असर अब दिखने लगा है, जिसका नतीजा युवाओं में अब कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज 19 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता फैजान अली अपने साथियों संग बसपा छोड़ लखनऊ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष(उत्तरी) अजय श्रीवास्तव अज्जू एवं अध्यक्ष(दक्षिणी) दिलप्रीत सिंह डीपी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
नए साथियों को स्वागत करते हुए अजय श्रीवास्तव अज्जू ने कहा कि जिसप्रकार तीनों कृषि कानून पर किसानों की आवाज कांग्रेस पार्टी ने सबसे पहले उठायी थी जिसकी वजह से आज देश के प्रधानमंत्री को मजबूरीवश तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े इससे ये निश्चित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी ही देश के नागरिकों की असली हितैषी है। अब देश-प्रदेश में जनता का विश्वास और बढ़ेगा। फैजान अली एवं साथियों को कांग्रेस पार्टी में पूरा सम्मान देते हुए जल्द ही महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

Check Also

मल्टीलेवल पार्किंग में अव्यवस्थाओं पर महापौर और नगर आयुक्त सख्त, गैराज व कार बाजार सील

जनसुविधाओं से समझौता नहीं: महापौर महापौर ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की संपत्तियों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES