Breaking News

अरूण बाल्मीकि की हत्या : अब रक्षक ही भक्षक बने – अनिल दूबे

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 20 अक्टूबर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने आगरा पुलिस की अभिरक्षा में बाल्मीकि जयंती के दिन बाल्मीकि समाज के युवक अरूण बाल्मीकि की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये कहा है कि इस घटना से यह साबित हो गया है कि प्रदेश में अब रक्षक ही भक्षक बन गये हैं।
श्री दुबे ने आज आगरा घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि जब खाकी के वेष में अपराध होंगे तो आम आदमी का खाकी से भरोसा उठ जायेगा। आखिर आगरा पुलिस क्या छुपाने की कोशिश कर रही है जिसकी वजह से एक निर्दोष की पुलिस हिरासत में हत्या कर दी गयी।
उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग करते हुये पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के साथ साथ मृतक के परिजनों को एक करोड रूपये की अर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिये जाने की भी मांग की है।

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES