Breaking News

उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर विकास कार्य का ज़ायज़ा लिया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 17 अक्टूबर। उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज यहां मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किया, इसके उपरांत मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं को संबोधित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में एलडीए तथा पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंदिर से संबंधित निर्माण कार्यों को अतिशीघ्र संपादित कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि विकास कार्यों को पारदर्शिता पूर्ण तरीके से संपादित कराया जाए तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं होनी चाहिए, ऐसा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनके जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर बुद्धेश्वर विकास महासभा के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामशंकर राजपूत, राजेश शुक्ला, अतुल दीक्षित, अनुराग मिश्रा, डॉ यू एन पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES