Breaking News

“अमृत महोत्सव समारोह” के तहत पुलिस लाइन व थानों में बृहद स्वच्छता अभियान चला

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
सिद्धार्थनगर 10 अक्टूबरl आजादी के “अमृत महोत्सव समारोह” के अंतर्गत आज दिनांक 10-10- 2021 की सुबह को जनपद सिद्धार्थनगर के समस्त कार्यालयों, पुलिस लाइन व समस्त थानों में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया l इसके अंतर्गत कार्यालयों के अंदर वह बाहर के परिसर की संपूर्ण सफाई सभी की सहभागिता से की गई l उक्त अभियान में समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया l पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन में सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व प्रदीप यादव क्षेत्राधिकारी सदर व ब्रह्देव उपाध्याय प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया l

Check Also

समान अवसर और सम्मान से ही बनेगा समरस समाज: जयंत चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES